होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

11 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी जेल भेजे, पूछताछ में सामने आया शराब सप्लायर का नाम

11 पेटी अवैध शराब जब्त, ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

11 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी जेल भेजे, पूछताछ में सामने आया शराब सप्लायर का नाम

सागर/मालथौन। अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुये 11 पेटी अवैध शराब जब्त की है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 10 सितंबर को थाना मालथौन की टीम ने ग्राम अमारी के आदिवासी मोहल्ला ककरोला निवासी पुरुषोत्तम पिता ब्रजलाल राय के कब्जे से 11 पेटी शराब बरामद की। पूछताछ में पुरुषोत्तम ने शराब मालथौन के राजघाट मोहल्ला निवासी संदीप यादव से खरीदना बताया। इसके बाद पुलिस ने संदीप यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश भोजक, रघुवीर तिवारी, अमन स्वामी, हरिओम चौरसिया एवं महेंद्र शर्मा की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All