होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

120 लीटर अवैध शराब एवं ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

120 लीटर अवैध शराब एवं ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

120 लीटर अवैध शराब एवं ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त, 3 आरोपी गिरफ्तार
सागर। जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत 27 मार्च को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रैक्टर ट्रॉली द्वारा अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी आगासौद नितिन पाल द्वारा टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस टीम द्वारा मण्डी बामौरा स्थित अंशुल ढाबा के सामने घेराबंदी कर कुल्हार की ओर से आ रहे नीले रंग के सोनालिका ट्रैक्टर एवं ट्रॉली को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रॉली में बांस के नीचे छिपाकर रखी गई देशी मसाला मदिरा की 14 पेटियां कुल 120 लीटर बरामद की गई। पुलिस द्वारा मौके से ट्रैक्टर ट्रॉली सहित अवैध शराब जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा उनके विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही की गई। जप्त अवैध शराब 120 लीटर 14 पेटियां अनुमानित कीमत 56,000 रुपये, सोनालिका ट्रैक्टर एवं ट्रॉली अनुमानित कीमत 6,00,000 रुपये कुल जप्त मसरूका 6,56,000 रुपये जप्त किया। गिरफ्तार आरोपियो में राजू उर्फ राजकुमार पटेल कुशवाह पिता लाल सिंह 33 वर्ष निवासी ग्राम खजरौद, राकेश अहिरवार पिता नंदू उर्फ नंदकिशोर अहिरवार 30 वर्ष निवासी वार्ड क्र.1 गल्ला मंडी के पीछे मण्डी बामौरा, जीतेन्द्र अहिरवार पिता राम सिंह अहिरवार 34 वर्ष निवासी सदर को गिरफ्तार किया है। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप कुमार जाटव, सुशील सिंह चौहान, रमानीवास शुक्ला, ब्रजेश गेहलोत, रोहित विश्वकर्मा, नीरज राठौर, गजेन्द्र सिंह, कैलाश दुबे की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!