होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

डिलोना के खंडहर मकान से 45 किलो महुआ लाहन बरामद, मौके पर किया नष्ट

डिलोना के खंडहर मकान से ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

डिलोना के खंडहर मकान से 45 किलो महुआ लाहन बरामद, मौके पर किया नष्ट
सागर। जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिये पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत अनुविभागीय अधिकारी पुलिस देवरी अरुण उइके के मार्गदर्शन में आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम डिलोना में अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने ग्राम डिलोना निवासी राजा भैया लोधी के पुराने खंडहर मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान मकान में रखे तीन कुप्पों से करीब 45 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। प्रारंभिक तौर पर इसका उपयोग अवैध रूप से शराब तैयार करने में किया जाना था। टीम द्वारा बरामद महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई से अवैध शराब निर्माण की संभावित गतिविधि पर प्रभावी रोक लगाने में सफलता मिली। कार्रवाई के दौरान संबंधित व्यक्ति राजा भैया लोधी की मकान एवं आसपास के संभावित स्थानों पर तलाश की गई, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। उसकी तलाश के साथ मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई जारी है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।