सागर : रिहायशी इलाकों से निकले 6 कोबरा, वीरांगना दुर्गावती अभयारण्य में सुरक्षित छोड़े गए
सागर। बरसात के मौसम में शहर के विभिन्न इलाकों से रेस्क्यू किए गए करीब 6 कोबरा और 3 रेड स्नेक सांपों को शनिवार दोपहर 3 बजे वीरांगना दुर्गावती अभयारण्य के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इन सांपों को पिछले तीन-चार दिनों में सर्प विशेषज्ञ बबलू पवार ने अलग-अलग रिहायशी क्षेत्रों से रेस्क्यू किया था।
कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर प्रशासन के सहयोग से सभी सांपों को सुरक्षित अभयारण्य क्षेत्र में पहुंचाया गया और उनके प्राकृतिक आवास में आजाद किया गया। सर्प विशेषज्ञ बबलू पवार ने बताया कि बारिश के मौसम में सांप अक्सर अपने ठिकानों से निकलकर रिहायशी क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप दिखाई देने पर उसे मारें नहीं, बल्कि तत्काल प्रशिक्षित सर्प विशेषज्ञ या वन विभाग को सूचना दें। अगर सांप काटे तो समय गवाए बिना तत्काल अस्पताल जाए झाड़ फूंक और अंधविश्वास में बिल्कुल ना पड़े








