होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

6 आदतन अपराधी एक साल के लिये जिलाबदर सीमा पार उप्र छोड़ा, अनुमति लेकर ही जिले में आ सकेंगे

6 आदतन अपराधी एक साल ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

6 आदतन अपराधी एक साल के लिये जिलाबदर
सीमा पार उप्र छोड़ा, अनुमति लेकर ही जिले में आ सकेंगे
सागर। 6 आदतन अपराधियों को जिलाबदर किया गया है। एसपी की अनुशंसा पर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने आरोपियों को 1-1 साल के लिये जिलाबदर के आदेश जारी किये है। आदेश जारी होने के बाद पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार किया। जिलाबदर के आदेश का पालन कराने के लिये अपराधियों को सागर जिला समेत आसपास के जिलों की सीमा से बाहर छोड़ा गया है। इन अपराधियों को पुलिस ने जबलपुर, भोपाल और उप्र के ललितपुर क्षेत्र में छोड़ा है। अपराधी गौरव पिता हरविलास कोरी 25 वर्ष निवासी गोलाकुआ सूबेदार वार्ड, धीरज पिता महेश कोरी 34 वर्ष निवासी सोमनाथपुरम बाघराज वार्ड, चंदन पिता नंदराम आठ्या 35 वर्ष निवासी पंतनगर वार्ड, रियाज उर्फ तनवीर पिता नबाव खान 28 वर्ष निवासी बीड़ी कॉलोनी बाघराज वार्ड, राजा उर्फ सुनील पिता भिम्मू उर्फ खेमचंद यादव 24 वर्ष निवासी मझगुवां गढ़ाकोटा और भिम्मू उर्फ खेमचंद पिता रामचरण यादव 49 वर्ष निवासी मझगुवां थाना गढ़ाकोटा को एक-एक साल के लिये जिलाबदर किया गया है। जिलाबदर आदेश की अवधि के दौरान यदि इनमें से कोई भी आरोपी बिना सक्षम अनुमति के सागर जिले की सीमा में प्रवेश करता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!