होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

सागर : खुरई में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी की नाक काटी, मामी पर भी हमला

सागर। खुरई देहात थाना क्षेत्र ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर। खुरई देहात थाना क्षेत्र के ढिकुआ गांव में रविवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर उसकी नाक काट डाली। यही नहीं, बीच-बचाव करने आई महिला की मामी को भी आरोपी ने चाकू से घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बघोरा गांव की रहने वाली 25 वर्षीय रोशनी की शादी करीब चार साल पहले बहादुर अहिरवार (30) से हुई थी। बताया जाता है कि बहादुर शराब का आदी था और आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता था। लगातार हो रहे विवादों से परेशान होकर रोशनी लगभग 15 दिन पहले अपने मामा शरमन अहिरवार के घर ढिकुआ गांव आकर रहने लगी थी।

रविवार की शाम बहादुर हाथ में चाकू लेकर ढिकुआ पहुंचा और रोशनी से अपने साथ घर लौटने की जिद करने लगा। जब रोशनी ने इनकार किया तो वह गुस्से से बेकाबू हो गया और चाकू से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में रोशनी की नाक कट गई और चेहरे व हाथों पर गंभीर चोटें आईं। इस दौरान शोर सुनकर जब उसकी मामी अर्चना (45) बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपी ने उन पर भी चाकू से वार कर हाथ घायल कर दिए।

घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और इसी दौरान बहादुर मौके से फरार हो गया। परिजन घायलों को तुरंत एंबुलेंस से खुरई अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने रोशनी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सागर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अर्चना का इलाज खुरई अस्पताल में जारी है।

पीड़िता के मामा शरमन अहिरवार ने बताया कि उनकी भानजी लंबे समय से पति की हिंसक प्रवृत्ति और प्रताड़ना का सामना कर रही थी। दंपति का एक बेटा भी है। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All