होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर के इन ग्रामों में जंगली सुअर का आतंक: व्यक्ति और मवेशी घायल, घरों में मचाई तबाही

सागर। ग्राम मूड़रा और नयाखेड़ा ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर। ग्राम मूड़रा और नयाखेड़ा में सोमवार की शाम जंगली सुअर के हमले से हड़कंप मच गया। शाम करीब 4 बजे यह सुअर अचानक आबादी वाले इलाके में घुस आया और लगातार दो गांवों में उत्पात मचाया।

पहले मूड़रा गांव में सुअर ने मूलचंद रैकवार के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। बताया गया कि उसने रसोई का सारा सामान बिखेर दिया गेहूं, आटा, बर्तन यहां तक कि गैस सिलेंडर भी गिरा दिया। इसके बाद वह नयाखेड़ा पहुंचा, जहां दुर्गेश पटेल की बछिया पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। इसी दौरान गांव के ही मुलु पटेल पर भी सुअर ने हमला कर काट लिया। अचानक हुए इस हमले से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शोर मचाकर सुअर को खेतों की ओर भगा दिया।

इस पूरी घटना का वीडियो मंगलवार दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया।

सूचना मिलते ही उत्तर वन मंडल खुरई के रेंजर चंद्रभूषण सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार सदस्यीय टीम मौके पर भेजी। टीम के सदस्य राजेंद्र कुर्मी ने बताया कि सुअर की तलाश करीब तीन से चार घंटे तक की गई, लेकिन वह जंगल की ओर भाग गया और वापस नहीं लौटा। बाद में विभाग ने घायलों और नुकसान का पंचनामा तैयार किया।

ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में इस क्षेत्र में कई बार जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ी है, जिससे लोगों में डर का माहौल है। वे वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!