होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागौन से भरी पिकअप पकड़ाई, दो तस्कर गिरफ्तार, एक फरार,केसली के घाना से भरकर नरसिंहपुर लेकर जा रहे थे

सागर। देवरी में वन विभाग ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर। देवरी में वन विभाग और पुलिस की टीम ने कार्यवाही करते हुये सागौन के लट्ठों से भरा पिकअप वाहन पकड़ा है। वाहन में सवार दो सागौन तस्करों को गिरफ्तार किया है, एक आरोपी मौके से भाग गया। वन विभाग की टीम सागौन जब्त कर मामले में कार्यवाही कर रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिकअप क्र.एमपी 28 जी 6279 में बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ी की अवैध रूप से तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही उपवनमंडल अधिकारी रेखा पटेल ने टीम गठित कर कार्यवाही के लिये रवाना की, टीम ने देवरी पुलिस की मदद ली। पुलिस और वन विभाग की टीम ने सहजपुर चौराहे पर नाकाबंदी की। जहां सहजपुर रोड से पिकअप वाहन आते हुये नजर आया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पिकअप में दो युवक सवार थे, जिन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम राजकुमार पिता चक्रेश पाल निवासी रसेना 18 वर्ष, प्रदीप पिता मदन लाल जाटव 22 वर्ष निवासी झुनकू वार्ड देवरी होना बताया। वाहन की जांच की तो उसमें से 21 नग सागौन के लट्ठे बरामद हुये। टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और सागौन, पिकअप जब्त कर थाने लाई। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि केसली के घाना गांव से पिकअप में सागौन की लकड़ी राहुल नाम के व्यक्ति ने भरवाई थी, सागौन नरसिंहपुर जिले के करेली लेकर जा रहे थे। कार्यवाही के दौरान वह वन विभाग और पुलिस अधिकारियों को देखकर मौके से भाग गया। वन विभाग की टीम मामला दर्ज कर जांच कर रही है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!