होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में देर रात आगजनी का आतंक : घरों के बाहर खड़ी बाइक और स्कूटी जलकर राख, दो घंटे तक दहशत का माहौल

सागर। पीड़ितों ने गोपालगंज थाने ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर। पीड़ितों ने गोपालगंज थाने में दी शिकायत, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश रही आरोपी, पेट्रोल से भरी शराब की बोतल मिलने पर साजिश की आशंका गहरी

सागर। शहर के कृष्णगंज वार्ड में देर रात अज्ञात बदमाशों द्वारा दो वाहनों को आग के हवाले करने की घटनाओं ने लोगों में डर और आक्रोश दोनों बढ़ा दिया है। महज एक घंटे के अंतराल में अलग-अलग जगह खड़ी बाइक और स्कूटी को टारगेट बनाकर आग लगा दी गई, जिससे वार्ड के निवासियों में असुरक्षा की भावना गहराने लगी है।

जानकारी के मुताबिक, वार्ड निवासी पप्पू साहू के घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल में शुक्रवार–शनिवार की रात करीब 12:30 बजे अचानक आग पकड़ गई। कुछ ही देर में बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मोहल्ले के लोगों ने शोर सुनकर बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग अपना काम कर चुकी थी।

लगभग एक घंटे बाद रात 1:30 बजे, उसी वार्ड में रहने वाले कुंदन सेन के घर के बाहर रखी स्कूटी भी आग की लपटों में घिर गई। मौके पर जांच के दौरान स्कूटी के पास शराब की बोतल में भरा पेट्रोल बरामद हुआ। इस सुराग से माना जा रहा है कि दोनों आगजनी की वारदातें किसी सोची-समझी योजना के तहत की गई हैं।

वार्ड में कई अन्य वाहन भी घरों के बाहर खड़े थे, लेकिन केवल इन्हीं दो को निशाना बनाए जाने से लोगों में सवाल और शंका दोनों बढ़ गए हैं। घटना के बाद से पूरा इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और रात में लोगों ने एहतियात के तौर पर अपने वाहनों को घरों के अंदर रखना शुरू कर दिया है।

प्रभावित परिवारों ने गोपालगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश जारी है। फिलहाल आगजनी के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है।

पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होंगे और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोग रात में गश्त बढ़ाने और चौकीदार नियुक्त करने जैसी व्यवस्थाओं की मांग भी कर रहे हैं।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!