होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : बकाया कर न देने पर निगम की सख्ती, जनता स्कूल में तालाबंदी मौके पर 2.50 लाख जमा 

सागर : बकाया कर न ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : बकाया कर न देने पर निगम की सख्ती, जनता स्कूल में तालाबंदी मौके पर 2.50 लाख जमा 

सागर। संपत्तिकर एवं जलकर की बकाया वसूली को लेकर नगर निगम की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देश पर निगम टीम ने गुरुवार सुबह 11 बजे जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुरव्याऊ में लगभग 5 लाख रुपये के बकाया संपत्तिकर के चलते तालाबंदी की कार्रवाई की।

नगर निगम के अनुसार, बार-बार सूचना एवं नोटिस देने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं की गई थी। तालाबंदी के दौरान विद्यालय प्रबंधन ने मौके पर ही 2 लाख 50 हजार रुपये जमा कराए, जबकि शेष राशि शीघ्र जमा करने का आश्वासन दिया गया।

आयुक्त खत्री ने नागरिकों एवं शासकीय-अशासकीय संस्थानों से अपील की है कि संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क एवं दुकानों के किराये की बकाया राशि समय पर जमा करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बकायादारों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण सह प्रभारी कृष्ण कुमार चौरसिया, दिनकर शर्मा सहित कर संग्राहक मौजूद रहे।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!