होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

MP : नंबर ब्लॉक होने से भड़का आरोपी, युवती की जगह उसके भाई की ले ली जान

MP : नंबर ब्लॉक होने ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

MP : नंबर ब्लॉक होने से भड़का आरोपी, युवती की जगह उसके भाई की ले ली जान

इंदौर। अंजनी नगर में 19 वर्षीय युवक विधान लखावत की चाकू मारकर हत्या करने का आरोपी वेदांत सोलंकी फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत ऐसी नहीं है कि वह बयान दे सके। इस बीच पुलिस ने मृतक की बहन विधि लखावत के बयान दर्ज कर लिए हैं, जिनमें घटना के पीछे की पूरी पृष्ठभूमि सामने आई है।
डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि बिजासन कॉलोनी (एरोड्रम क्षेत्र) निवासी वेदांत सोलंकी ने सोमवार रात साठ फीट रोड स्थित अंजनी नगर में यह वारदात की थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी मूल रूप से विधि लखावत की हत्या के इरादे से वहां पहुंचा था, लेकिन घटनास्थल पर हालात अचानक बदल गए।
पुलिस के मुताबिक, विधि और वेदांत की पहचान करीब डेढ़ साल पहले एक ऑप्टिकल शॉप पर काम के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती बढ़ी और साथ घूमना-फिरना शुरू हुआ। समय के साथ वेदांत का व्यवहार बदलने लगा। वह विधि की गतिविधियों पर रोक लगाने लगा और उसके दोस्तों से बातचीत पर भी आपत्ति जताने लगा।
इस बदले हुए रवैये से परेशान होकर विधि ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। हालांकि, वेदांत ने माफी मांगकर दोबारा संपर्क किया। कुछ समय बाद उसकी हरकतें फिर शुरू हो गईं, जिसके चलते विधि ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया और 25 जनवरी को एरोड्रम थाने में शिकायत दर्ज कराई।
एडीसीपी जोन-1 मीना चौहान के अनुसार, विधि उस समय किसी सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग नहीं कर रही थी। वह सिर्फ चाहती थी कि वेदांत उसका पीछा करना बंद कर दे। पुलिस ने वेदांत को थाने बुलाकर समझाइश दी और उससे माफीनामा लिखवाया। इसके बाद भी वह शांत नहीं हुआ और उसने विधि के पिता धर्मेंद्र लखावत को मैसेज भेजने शुरू कर दिए।
पुलिस का कहना है कि 26 जनवरी को वेदांत विधि की हत्या के इरादे से अंजनी नगर पहुंचा था। उसी दौरान उसकी मां अनिता अचानक सामने आ गईं, जिन पर उसने पहले हमला किया। इसी अफरा-तफरी में उसने विधि के भाई विधान के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई।
विधि ने अपने बयान में यह भी बताया कि वेदांत उसे भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल करता था। वह खुद को अनाथ बताकर सहानुभूति हासिल करता और फिर उस पर अधिकार जताने लगता था। कभी वह रोने लगता, तो कभी शक करने लगता था।
पुलिस ने जांच के तहत आरोपी का मोबाइल फोन और चैटिंग जब्त कर ली है। शुरुआती जांच में दोनों के बीच करीबी संबंधों की पुष्टि हुई है, हालांकि विधि के सभी बयानों की अभी तकनीकी और साक्ष्य के आधार पर पुष्टि की जा रही है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!