होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

एकतरफा प्रेम बना खून की वजह :विवाहिता ने माता-पिता संग रची साजिश, युवक की हत्या कर खेत में दफनाया शव 

एकतरफा प्रेम बना खून की ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

एकतरफा प्रेम बना खून की वजह :विवाहिता ने माता-पिता संग रची साजिश, युवक की हत्या कर खेत में दफनाया शव 

भोपाल/बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र में सामने आए एक चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने एक दिन के भीतर खुलासा कर दिया। जांच में पता चला कि एकतरफा प्रेम और शादी के दबाव से परेशान विवाहिता ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए शव को खेत में गाड़ दिया गया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बैतूल पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के मुताबिक, महाराष्ट्र का रहने वाला शिवम धुर्वे ग्राम कौड़िया की सुमित्रा से प्रेम करता था। पुलिस जांच में सामने आया कि शिवम लगातार सुमित्रा पर विवाह का दबाव बना रहा था और उसे धमकियां भी दे रहा था। सुमित्रा पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। युवक की कथित हरकतों से तंग आकर उसने यह बात अपने माता-पिता को बताई। इसके बाद परिजनों ने मिलकर युवक को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

मायके बुलाकर की मारपीट

घटना 13 फरवरी की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, सुमित्रा ने शिवम को अपने मायके कौड़िया बुलाया। वहां किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि सुमित्रा, उसके पिता विसराम साल्वे और मां सोनाय साल्वे ने मिलकर शिवम पर लाठियों और पत्थरों से हमला किया।
इसके बाद युवक के हाथ-पैर बांधकर उसे जंगल से लगे खेत में ले जाया गया। वहां उसके सिर पर पत्थर से वार कर उसकी जान ले ली गई।

शव दफनाकर मिटाने की कोशिश

हत्या के बाद अगले दिन आरोपियों ने खेत में गड्ढा खोदकर शव को दबा दिया, ताकि किसी को भनक न लगे। लेकिन 14 फरवरी को गांव में एक मोटरसाइकिल लावारिस हालत में खड़ी मिलने से मामला खुलने लगा। यह बाइक विसराम साल्वे के घर के सामने पाई गई थी।
पुलिस ने जब परिवार से पूछताछ की तो उनके बयान मेल नहीं खाए। ग्रामीणों से मिली जानकारी और सख्त पूछताछ के बाद पुलिस टीम खेत तक पहुंची। भैंसदेही एसडीएम की मौजूदगी में कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए खुदाई कराई गई, जहां करीब 25–30 वर्ष के युवक का शव बरामद हुआ।
शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही की मर्चुरी में सुरक्षित रखवाया गया।

तकनीकी साक्ष्यों से हुआ खुलासा

मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल गठित किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर 24 घंटे के भीतर विवाहिता और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई है कि मृतक शिवम धुर्वे आरोपित महिला का परिचित था और उसे लगातार परेशान कर रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!