सागर : पुलिस ने रैकी कर पैट्रोल पम्प और ज्वैलर्स पर डकैती डालने हेतु बुलाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
सागर/बीना। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी बीना के नेतृत्व में थाना बीना मे डकैती की घटना करने आने वाले प्रकरण में सूचना देने वाले एवं अन्य साथियों की जानकारी एकत्रित कर रैकी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया था जिस पर से थाना बीना पुलिस ने डकैती की रैकी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। 10 जून की रात्रि में थाना बीना पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन भ्रमण एवं संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति मालखेड़ी रोड स्थित अनिल इंडस्ट्रीज की खाली बैरक के बाहर एकत्र होकर किसी बड़ी चोरी एवं डकैती की योजना बनाते हुये, 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने पूछताछ पर अपने रिश्तेदार जो बीना शहर मे घूम फिर कर बलून बैच कर रैकी कर जानकारी देना बताये थे कि शाह पैट्रोल पम्प देर रात तक खुला रहता एवं सामने सानिया ज्वेलर्स है जिस पर काफी माल है एवं सभी डकैती की योजना बनाने वाले आरोपी गुना से ट्रेन द्वारा बीना पहुंचकर रैकी करने वाले रिश्तेदार के अस्थाई निवास शनि मंदिर के पास कटरा मंदिर बीना पहुंच कर, समस्त जानकारी लेकर पांचों आरोपियो द्वारा सूचना के आधार पर डकैती डालने की योजना मालखेडी तरफ खाली बैरक मे बैठ कर बना रहे थे। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बीना निरीक्षक अनूप यादव, लखन राज, शिखरचंद, संजय बेन, प्रेमजीत सिंह, अजय कुमार, अनिल जाटव, दीप सिंह, जितेन्द्र चंद्रवंशी, युधिष्ठिर, बाबूलाल, प्रमोद, नीरज सिंह, संदीप यादव, नरेन्द्र की भूमिका रही।
सागर : पुलिस ने रैकी कर पैट्रोल पम्प और ज्वैलर्स पर डकैती डालने हेतु बुलाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
सागर : पुलिस ने रैकी ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







