होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : बेटे ने मां के जेवर रखे, बुजुर्ग दो महीने भटका, पुलिस ने वापस दिलाये गहने

सागर : बेटे ने मां ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : बेटे ने मां के जेवर रखे, बुजुर्ग दो महीने भटका, पुलिस ने वापस दिलाये गहने

सागर/जरुआखेड़ा। पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम तोड़ा गौतमिया में 80 वर्षीय बुजुर्ग ओंकार गौतम को उनकी पत्नी के जेवरात वापस मिल गये हैं। उनके बेटे ने ये जेवरात अपने पास रख लिये थे, जिसके बाद बुजुर्ग ने सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दो माह में यह मामला सुलझ गया। ओंकार गौतम जो वर्तमान में बड़ोदिया घाट बीना निवासी हैं ने दो माह पहले सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी के निधन के बाद उनके बेटे प्रभुदयाल गौतम ने पत्नी के जेवरात अपने पास रख लिये थे और उन्हें वापस नहीं कर रहा था। चौकी प्रभारी अनिल कुजूर ने इस मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने वृद्ध ओंकार गौतम को चौकी बुलाया और उनकी बात सुनी। इसके बाद उनके बेटे प्रभुदयाल गौतम और अन्य परिजनों को भी बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में हुई बातचीत और समझाइश के बाद बेटे ने पिता को उनकी पत्नी के जेवरात और अन्य सामान वापस सौंप दिया। वापस दिलाये गये सामान में सोने की एक पांचाली हार, एक जोड़ी सोने की झुमकी, और दो जोड़ी चांदी की पायल शामिल हैं। इनके अतिरिक्त अन्य सोने चांदी के जेवर भी वापस किये गये, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। जेवरात वापस मिलने के बाद वृद्ध ओंकार गौतम ने पुलिस के विरुद्ध की गई 181 शिकायत वापस ले ली। चौकी प्रभारी अनिल कुजूर ने इस अवसर पर कहा कि पुलिस का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का निष्पक्ष और शांतिपूर्ण समाधान करना है। इस कार्रवाई के लिये क्षेत्र में पुलिस की सराहना की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!