होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

बारिश में तालाब बना रेलवे स्टेशन, डेढ़ फीट पानी में उतरने को मजबूर यात्री

बारिश में तालाब बना रेलवे ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

बारिश में तालाब बना रेलवे स्टेशन, डेढ़ फीट पानी में उतरने को मजबूर यात्री

बीना। बारिश के बाद रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट और ऑटो स्टैंड के पास सड़क पर जलभराव हो गया। करीब एक से डेढ़ फीट तक पानी भर जाने से यात्रियों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के बाद यह समस्या सामने आई। ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों को अपने सामान और बच्चों के साथ भरे पानी से होकर गुजरना पड़ा। कई यात्रियों को घुटनों तक पानी में चलकर स्टेशन से बाहर निकलना पड़ा। स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को भी इसी समस्या से जूझना पड़ा। यात्रियो ने बताया कि उन्हें बैग सिर पर रखकर और बच्चे को गोद में लेकर पानी से निकलना पड़ा। बारिश के मौसम में हर वर्ष स्टेशन परिसर के बाहर ऐसी स्थिति बन जाती है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। इस समस्या पर चिंता जताते हुये कहा कि यह पहली बार नही है। बारिश होते ही स्टेशन क्षेत्र में जलभराव हो जाता है, जिससे यात्रियों को असुविधा होती है। उन्होंने संबंधित विभागों से जल निकासी की बेहतर व्यवस्था कराने की मांग की। ऑटो चालको ने कहा पानी भरने के कारण ऑटो स्टैंड पर वाहन खड़े करना मुश्किल हो जाता है। इससे यात्रियों को ऑटो में बैठने और उतरने में परेशानी होती है। यात्रियों और ऑटो चालकों ने मांग की है कि रेलवे स्टेशन के बाहर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाये, ताकि बारिश के दौरान लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!