मरीज की मौत के बाद परिजन का हंगामा, कहा डॉक्टर ने समय पर इलाज नहीं किया, सीने में उठा था दर्द
सागर/बीना। सिविल अस्पताल में शुक्रवार को एक मरीज की मौत के बाद परिजन ने जमकर हंगामा किया। परिजन ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार हेमराज मेहर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया। मृतक की पहचान प्रताप वार्ड निवासी बबलू उर्फ कल्लू कुशवाहा 34 के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि गुरुवार रात सीने में तेज दर्द होने पर बबलू को अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया। दर्द कम न होने पर परिजन उसे घर ले गये। शुक्रवार को दर्द बढ़ने पर दोबारा अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने ऑटो में ही देखकर उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने सवाल उठाया कि मौत के बाद पर्चा क्यों लिखा गया और सही इलाज न मिलने से जान गई। हंगामे के बीच पहुंचे पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर ने बीना में अच्छे डॉक्टरों की कमी और 100 बिस्तर वाले अस्पताल की जगह न मिलने पर प्रशासन को घेरा। उन्होंने डॉक्टरों की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुये बीएमओ से डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम कराने और मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की। उधर ड्यूटी पर तैनात डॉ. दीपक तिवारी ने आरोपों को खारिज करते हुये कहा कि मरीज को पहली बार लाने पर प्राथमिक इलाज दिया गया था। उन्होंने ईसीजी कराने और भर्ती होने की सलाह दी थी, लेकिन परिजन ध्यान न देते हुये मरीज को घर ले गये थे।
मरीज की मौत के बाद परिजन का हंगामा, कहा डॉक्टर ने समय पर इलाज नहीं किया, सीने में उठा था दर्द
मरीज की मौत के बाद ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







