सीसीटीवी नेटवर्क से मंदिर चोरी का 72 घंटे में खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार
चोरी गया चांदी का सामान और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद
सागर। पुलिस कंट्रोल रूम के सीसीटीवी नेटवर्क, वैज्ञानिक विवेचना और सक्रिय मुखबिर तंत्र की मदद से थाना गोपालगंज पुलिस ने मंदिर में हुई चर्चित चोरी का मात्र 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुये दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गये भगवान के गहने और अन्य सामान बरामद किया है। थाने लाकर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार 27-28 जुलाई की रात में तीन मढ़िया के सामने स्थित श्रीदेव जानकी रमण बाबा घाट मंदिर में अज्ञात चोर घुस गये। मंदिर का ताला तोड़कर भगवान की प्रतिमाओं पर स्थापित चांदी के मुकुट, छत्र, मुरली और चांदी की पायलें चोरी कर ले गये। फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में लिया। पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश में लगाई गई। टीम ने वारदात स्थल और शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। कैमरों में संदिग्ध नजर आये। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। पहचान होते ही पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी सत्यम उर्फ सत्तू पिता उमेश सोनी 26 वर्ष निवासी दुबे तालाब के पास और विशाल पिता मदनलाल सोनी 31 वर्ष निवासी रामबाग मंदिर के पास को हिरासत में लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने मंदिर में चोरी करना स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी गया चांदी का सामान, घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड, मंदिर का टूटा हुआ ताला और बाइक जब्त की गई। गोपालगंज थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किये है। जांच के दौरान सामने आया कि मुख्य आरोपी सत्यम उर्फ सत्तू सोनी क्षेत्र का शातिर व आदतन चोर है। वह करीब 15 चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। आरोपियों से अन्य मामलों को लेकर पूछताछ की जा रही है।
सीसीटीवी नेटवर्क से मंदिर चोरी का 72 घंटे में खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार
सीसीटीवी नेटवर्क से मंदिर चोरी ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







