बीएमसी में फोटो शेयर करना पड़ा भारी, निजी कंपनी के कर्मचारी से कथित मारपीट
सफाई व्यवस्था की तस्वीर व्हाट्सएप ग्रुप में भेजने से भड़का विवाद, सुपरवाइजर समेत दो लोगों पर केस दर्ज
सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में कार्यरत एक निजी कंपनी के कर्मचारी के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि सफाई व्यवस्था की खामियों की तस्वीर कार्यालय के व्हाट्सएप ग्रुप में साझा करने के बाद विवाद शुरू हुआ और नाराज सफाई सुपरवाइजर तथा उसके एक साथी ने कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित की शिकायत पर गोपालगंज थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इतवारी वार्ड निवासी 34 वर्षीय प्रशांत तिवारी बीएमसी में एजाइल कंपनी के हाउसकीपिंग विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि बुधवार दोपहर बीएमसी की पहली मंजिल पर सफाई का काम पूरा नहीं हुआ था। स्थिति की जानकारी देने के उद्देश्य से उन्होंने मौके की तस्वीर खींची और उसे कार्यालय के व्हाट्सएप ग्रुप में भेज दिया।
प्रशांत का आरोप है कि फोटो साझा किए जाने से नाराज होकर सफाई सुपरवाइजर एफाज खान मौके पर पहुंचा और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए विवाद करने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो एफाज खान ने उनकी शर्ट पकड़कर धक्का दे दिया, जिससे वह दीवार से जा टकराए।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि इसी दौरान आमिर खान भी वहां पहुंच गया और दोनों ने मिलकर उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। हंगामा सुनकर मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारी वहां पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
गोपालगंज थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि प्रशांत तिवारी की शिकायत के आधार पर एफाज खान और आमिर खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
बीएमसी में फोटो शेयर करना पड़ा भारी, निजी कंपनी के कर्मचारी से कथित मारपीट
बीएमसी में फोटो शेयर करना ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







