होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई बोलेरो, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत

सागर में भीषण सड़क हादसा: ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई बोलेरो, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत

सागर। शहर के भैंसा नाका क्षेत्र में गुरुवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बोलेरो चालक सहित दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भैंसा नाका चुंगी चौकी के पास राठौर बंगले के सामने हुआ, जहां तेज गति से आ रही बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोलेरो काफी तेज रफ्तार में थी। अचानक वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे ट्रक के पीछे जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर फंस गए।
हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) भेजा गया।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम बोलेरो क्रमांक एमपी 15 सीए 1093 कृषि उपज मंडी की ओर से भैंसा नाका की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रक क्रमांक एमपी 15 एचए 1077 से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बोलेरो में कुल चार लोग सवार थे।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों का पंचनामा तैयार कर उन्हें अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
फिलहाल मृतकों की औपचारिक पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जानकारी में एक मृतक महिला का नाम नेहा बंसल, निवासी शिवनगर, बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस परिजनों से संपर्क कर इसकी पुष्टि कर रही है। कैंट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान तथा हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!