बस ऑपरेटरों की हड़ताल स्थगित, 10 अगस्त से बढ़े किराए पर चलेंगी बसें
सागर। मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन ने 7 अगस्त की रात 12 बजे से प्रस्तावित प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन बस हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी है। परिवहन मंत्री के साथ हुई बैठकों में सात सूत्रीय मांगों पर सहमति बनने के बाद यह निर्णय लिया गया।
एसोसिएशन के अनुसार डीजल की बढ़ी कीमतों के अनुरूप बस किराया बढ़ाने सहित कई मांगों पर सरकार ने सकारात्मक सहमति दी है। वहीं, परिवहन कार्यालयों से जुड़े लंबित मामलों के समाधान के लिए सरकार ने एक माह का समय मांगा है।
एसोसिएशन ने बताया कि 10 अगस्त 2026 से प्रदेशभर में संशोधित (बढ़ा हुआ) बस किराया लागू होगा। इसके साथ ही यात्रियों से नए किराए की वसूली शुरू होगी। हड़ताल स्थगित होने से प्रदेशभर में बसों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा।
बस ऑपरेटरों की हड़ताल स्थगित, 10 अगस्त से बढ़े किराए पर चलेंगी बसें
बस ऑपरेटरों की हड़ताल स्थगित, ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







