होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

गिरवर स्टेशन के पास अज्ञात महिला और बच्चे का शव मिला,ट्रेन से गिरने की आशंका, शिनाख्ती के प्रयास कर रही पुलिस

गिरवर स्टेशन के पास अज्ञात ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

गिरवर स्टेशन के पास अज्ञात महिला और बच्चे का शव मिला,ट्रेन से गिरने की आशंका, शिनाख्ती के प्रयास कर रही पुलिस
सागर। सानौधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गिरवर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक महिला और उसके मासूम बेटे के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक तौर पर दोनों के चलती ट्रेन से गिरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार महिला की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष और बच्चे की उम्र करीब 3 से 4 वर्ष बताई जा रही है। दोनों के शव ट्रैक के पास पड़े मिले। सूचना मिलने पर सानौधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही के बाद दोनों शवों को सुरक्षित रखवाया गया। फिलहाल मृत महिला और बच्चे की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से गिरने का प्रतीत होता है, लेकिन महिला दुर्घटनावश गिरी, किसी ने धक्का दिया या घटना के पीछे कोई अन्य कारण है, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!