होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर: ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, हादसा या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

सागर: ट्रेन की चपेट में ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर: ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, हादसा या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

Sagar : नरयावली थाना क्षेत्र के नादियाघाट के पास सोमवार तड़के रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान फूलसिंह लोधी पिता मोहनसिंह लोधी, निवासी बेलई के रूप में हुई है।
घटना सोमवार सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से किन परिस्थितियों में हुई, यह हादसा था या उसने आत्महत्या की, पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।