होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

पांच दिन से ग्रामीणों में दहशत, खेत की डबरी में दिखा 5 फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने कराई मुनादी

पांच दिन से ग्रामीणों में ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

पांच दिन से ग्रामीणों में दहशत, खेत की डबरी में दिखा 5 फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने कराई मुनादी

सागर/खुरई। धनौरा-नगदा रोड पर एक खेत की डबरी में पिछले पांच दिनों से करीब 5 से 6 फीट लंबा मगरमच्छ देखा जा रहा है। इससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन डबरी में अधिक पानी होने के कारण अभी तक मगरमच्छ का रेस्क्यू नहीं हो पाया है। यह मगरमच्छ धनौरा-नगदा रोड पर रंजीत सिंह के खेत में बनी लगभग 25 फीट गहरी डबरी में मौजूद है। नगदा निवासी सुमित सिंह ने बताया कि डबरी सड़क के बिल्कुल किनारे है। पिछले पांच दिनों से मगरमच्छ के दिखने के कारण खेतों की ओर जाने वाले ग्रामीणों और सड़क से गुजरने वाले लोगों में भय बना हुआ है। मगरमच्छ की सूचना मिलने पर धनौरा गांव के कोटवार कल्याण सिंह ने धनौरा, धनौरी और नगदा गांवों में मुनादी कराई। ग्रामीणों को डबरी के पास न जाने और धनौरा-नगदा रोड से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से खेतों की ओर जाने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। खुरई रेंजर चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया था। डबरी में पानी का स्तर अधिक होने के कारण फिलहाल मगरमच्छ को पकड़ना संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी के जरिये लोगों को पहले ही सावधान कर दिया गया है। पानी कम होने के बाद मगरमच्छ को पकड़ने की कार्यवाही की जायेगी।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All