होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

घुसा 8 फीट लंबा मगरमच्छ, गांव में दहशत, टीम ने रेस्क्यू कर बेतवा नदी में छोड़ा

घुसा 8 फीट लंबा मगरमच्छ, ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

घुसा 8 फीट लंबा मगरमच्छ, गांव में दहशत, टीम ने रेस्क्यू कर बेतवा नदी में छोड़ा

सागर/बीना। बीना से लगभग 25 किलोमीटर दूर पांधव गांव में रविवार को ग्रामीण के घर में करीब 8 फीट लंबा मगरमच्छ घुस गया। घर के भीतर विशालकाय मगरमच्छ को देखकर परिवार के सदस्यों में चीख पुकार मच गई। खबर तेजी से पूरे गांव में फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गये। मगरमच्छ के घर में होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। मगरमच्छ गांव के कल्लू सेन के घर में घुसा था। परिवार के सदस्यों ने उसे देखते ही आसपास के ग्रामीणों को सूचित किया। ग्रामीणों ने तत्काल पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर को घटना की जानकारी दी। ठाकुर ने तुरंत भानगढ़ थाना पुलिस, वन विभाग और संबंधित अधिकारियों को सूचना देकर रेस्क्यू टीम भेजने की मांग की। मगरमच्छ के घर में होने की सूचना के बावजूद रेस्क्यू टीम के मौके पर पहुंचने में देरी हुई, जिससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई। लोगों को आशंका थी कि यदि मगरमच्छ घर से निकलकर आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गया, तो कोई अप्रिय घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने सुरक्षित दूरी बनाये रखते हुये मगरमच्छ पर लगातार नजर रखी और प्रशासन से त्वरित कार्यवाही की मांग की। मामले में रेंजर चंद्रभूषण सिंह ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर करीब 8 फीट लंबे मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। बाद में उसे बेतवा नदी में एक सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। मगरमच्छ के पकड़े जाने और नदी में छोड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के आसपास नदी और जलभराव वाले क्षेत्र होने के कारण इस तरह के जलीय जीवों के आबादी क्षेत्र में आने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में वन विभाग को भी ऐसे मामलों में तत्काल रेस्क्यू टीम भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिये।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All