ट्रेन में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार,7.82 लाख के माल जब्त, एप्पल आईपैड सहित 36 मोबाइल मिले
सागर/बीना। जीआरपी ने ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एप्पल आईपैड और विभिन्न कंपनियों के 36 मोबाइल फोन सहित करीब 7 लाख 82 हजार रुपये का सामान बरामद किया है। यह कार्यवाही 12 अगस्त को कर्नाटक एक्सप्रेस में हुई एक चोरी के मामले से जुड़ी है। फरियादी गणेश सिंह ट्रेन कर्नाटक एक्सप्रेस के बी.2 कोच में आगरा से भोपाल की यात्रा कर रहे थे, जब उनका लाल रंग का सफारी कंपनी का ट्रॉली बैग सीट के नीचे से चोरी हो गया। चोरी हुये बैग में एप्पल आईपैड, मोबाइल चार्जर, कपड़े, पर्स, नकदी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आरसी, फोटो, स्पोर्ट्स शूज, डायरी और टिफिन सहित लगभग 50,800 रुपये का सामान था। इस संबंध में जीआरपी भोपाल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसे बाद में जांच के लिये जीआरपी बीना स्थानांतरित कर दिया गया। जांच के दौरान 23 अगस्त को जीआरपी बीना को सूचना मिली कि डाक बंगला के पीछे दुकानों के पास एक व्यक्ति आईपैड बेचने की कोशिश कर रहा है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही संदिग्ध भागने लगाये लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नितिन यादव 37 निवासी राजपूत कॉलोनी रामलीला मैदान कोतवाली जिला विदिशा बताया। जब उससे आईपैड के बारे में पूछा गया, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक एप्पल आईपैड के अलावा अलग-अलग कंपनियों के 36 मोबाइल फोन बरामद किये गये। बरामद सामान की कुल कीमत लगभग 7 लाख 82 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने ये मोबाइल और अन्य सामान किन-किन ट्रेनों या स्थानों से चोरी किये थे। जीआरपी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी नितिन यादव का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ विदिशा जिले के विभिन्न थानों में चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट सहित कुल 11 अपराध दर्ज हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी लंबे समय से यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। बीना जीआरपी थाना प्रभारी बीबीएस परिहार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बरामद मोबाइल और अन्य सामान के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही आरोपी से पूर्व में हुई ट्रेन चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
ट्रेन में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार,7.82 लाख के माल जब्त, एप्पल आईपैड सहित 36 मोबाइल मिले
ट्रेन में चोरी करने का ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







