होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

ऑडिटोरियम निर्माण स्थल से चोरी सरिये बरामद, तीन आरोपी और एक अपचारी बालक पकड़ा

ऑडिटोरियम निर्माण स्थल से चोरी ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

ऑडिटोरियम निर्माण स्थल से चोरी सरिये बरामद, तीन आरोपी और एक अपचारी बालक पकड़ा
सागर। थाना रहली पुलिस ने ऑडिटोरियम निर्माण स्थल से लोहे के सरिये चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों एवं एक अपचारी बालक को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से करीब 30 हजार रुपये कीमत के चोरी किये गये लोहे के सरिये तथा घटना में प्रयुक्त ऑटो वाहन बरामद कर जप्त किया गया है। 23 अगस्त को फरियादी कपिल पिता बद्रीप्रसाद सेन 35 वर्ष निवासी जगदीश वार्ड, गढ़ाकोटा ने थाना रहली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रहली में कॉलेज के पास ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य चल रहा है, जहां वह सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत है। निर्माण स्थल पर लोहे के सरिये, सीमेंट एवं सेंटिंग सामग्री खुले स्थान पर रखी थी। 23 अगस्त को मौके पर पहुंचने पर लोहे के सरिये के चार बंडल गायब मिले। आसपास पूछताछ में पता चला कि 22 अगस्त की रात करीब 9 बजे एक तीन पहिया ऑटो एमपी 15 एलए 4340 में कुछ लोग लोहे के सरिये ले जाते देखे गये थे। चोरी गये सरियों पर पहचान के लिये लाल पेंट से निशान भी लगाये गये थे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना रहली में बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लोकेश पिता मनमोहन पटेल निवासी ग्राम तिखी थाना रहली, तरुण पिता हरकिशन राजगीर निवासी कासल पिपरिया, सोनू पिता प्रकाश अहिरवार, निवासी बरखेड़ा वार्ड क्र. 05 रामनगरी थाना रहली, एक अपचारी बालक। पूछताछ में आरोपियों ने 22 अगस्त की रात ऑटो क्र. एमपी 15 एलए 4340 से निर्माण स्थल से लोहे के सरिये चोरी करने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 30 हजार रुपये कीमत के लोहे के सरिए बरामद किये। वारदात में प्रयुक्त ऑटो वाहन को भी जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुये उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वही अपचारी बालक के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के तहत आवश्यक कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रहली निरीक्षक संजय ऋषिश्वर, जीपी अहिरवार, जगदीश, मुकेश राठौर, राहुल, जितेंद्र प्यासी एवं सुनील का योगदान रहा।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।