होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर: 24 साल से फरार था आरोपी, पुलिस ने बिछाया जाल और दबिश देकर किया गिरफ्तार

सागर: 24 साल से फरार ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर: 24 साल से फरार था आरोपी, पुलिस ने बिछाया जाल और दबिश देकर किया गिरफ्तार

सागर। जिले में फरार आरोपियों और स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत खुरई शहर पुलिस ने वर्ष 2002 से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार न्यायालय गिरीश दीक्षित, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी खुरई द्वारा जारी स्थायी वारंट के पालन में यह कार्यवाही की गई। प्रकरण क्र. 584/02, धारा 11/26 पशु कू्ररता निवारण अधिनियम से संबंधित आरोपी मुबारिक पिता जब्बार कुरैशी, निवासी बजरिया वार्ड क्र.01 दमोह खास जिला दमोह वर्ष 2002 से फरार चल रहा था। लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं होने के कारण उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी था। स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी के लिये थाना प्रभारी खुरई शहर निरीक्षक योगेन्द्र सिंह दांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों, आवाजाही के स्थानों और संपर्क सूत्रों के संबंध में जानकारी जुटाकर निगरानी रखी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर मुबारिक को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से निर्देशानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खुरई शहर निरीक्षक योगेन्द्र सिंह दांगी, भगवान दास शिवहरे, गोपाल, धीरेन्द्र की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।