होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

दमोह में शादी के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, ‘लुटेरी दुल्हन’ खुशबू राजपूत समेत तीन गिरफ्तार

दमोह : शादी के तीन ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

दमोह : शादी के तीन दिन बाद जेवर लेकर गायब हुई थी महिला, पुलिस जांच में कोटा समेत कई जगह फर्जी शादियों का सामने आया मामला

दमोह। दमोह देहात थाना पुलिस ने शादी के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए कथित ‘लुटेरी दुल्हन’ खुशबू राजपूत समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बांसा गांव निवासी दिनेश विश्वकर्मा की शिकायत के बाद दर्ज मामले में की गई।

20 अप्रैल को हुई थी शादी, तीन दिन बाद दुल्हन गायब

पीड़ित दिनेश विश्वकर्मा के मुताबिक, बिचौलियों के जरिए उसकी शादी जबलपुर के रांझी निवासी खुशबू राजपूत से तय हुई थी। शादी के लिए उससे 1.70 लाख रुपए नकद और करीब 2.40 लाख रुपए कीमत के जेवर लिए गए थे। इसके बाद 20 अप्रैल को दोनों की शादी कराई गई।

शादी के तीन दिन बाद ही 23 अप्रैल को मालती पटेल नाम की महिला खुशबू को अपने साथ लेकर चली गई। इसके बाद दोनों वापस नहीं आईं। काफी इंतजार के बाद जब कोई जानकारी नहीं मिली तो दिनेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

कोटा सहित दूसरे शहरों में भी शादी के नाम पर ठगी का आरोप

सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि पुलिस जांच में गिरफ्तार मुख्य आरोपी खुशबू राजपूत के खिलाफ राजस्थान के कोटा समेत अन्य स्थानों पर भी शादी के नाम पर ठगी करने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, खुशबू ने करीब तीन लोगों से कथित तौर पर फर्जी शादी कर ठगी की है।

पुलिस ने खुशबू के कब्जे से 77 हजार रुपए नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस इन सामानों को मामले की जांच में अहम मानकर आगे की पड़ताल कर रही है।

मालती के मोबाइल में मिले कई लड़कियों के पहचान पत्र

इस मामले में पुलिस ने नर्मदा पटेल और मालती पटेल को भी गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं, एक अन्य आरोपी नीरज पटेल पहले से पन्ना जेल में बंद है।

पुलिस को मालती पटेल के मोबाइल फोन से कई लड़कियों के पहचान पत्र मिले हैं। इन दस्तावेजों के सामने आने के बाद पुलिस को आशंका है कि शादी के नाम पर ठगी करने वाले इस मामले में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।