होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : पिता ने एक महीने के बेटे को मार डाला,सिर पर डंडा मारकर की हत्या, जंगल से आरोपी गिरफ्तार

सागर : पिता ने एक ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : पिता ने एक महीने के बेटे को मार डाला,सिर पर डंडा मारकर की हत्या, जंगल से आरोपी गिरफ्तार
सागर। बरायठा थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने ही एक माह के बेटे की हत्या कर दी। आरोपी ने बेटे के सिर पर डंडा मारा। जिससे वह गंभीर घायल हुआ। परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया। जांच करते हुये रविवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार ग्राम बरायठा में 29 अगस्त को अजय आदिवासी कुचबंदिया ने अपने एक माह के बेटे बाबू आदिवासी के सिर पर डंडा मार दिया, जिसमें वह गंभीर घायल हुआ। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बीएमसी में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी कुचबंदिया समुदाय का है जो अपने स्थाई संपर्क नंबर और स्थाई पते पर नही रहते हैं। लगातार स्थान बदल-बदल कर रहते हैं। बरायठा पुलिस ने टीम बनाकर जंगल में लगातार आरोपी की तलाश की। रविवार को पुलिस टीम ने जंगल से आरोपी अजय आदिवासी निवासी मडावरा को गिरफ्तार कर लिया, थाने लाकर पूछताछ की। बरायठा थाना प्रभारी अरविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि हत्या के मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।