होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

लोहे की खिड़की काटकर घर में घुसे चोर,अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकद ले गये

लोहे की खिड़की काटकर घर ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

लोहे की खिड़की काटकर घर में घुसे चोर,अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकद ले गये
सागर। जरुआखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम चांदामऊ में चोरों ने एक मकान में सेंध लगाकर सोने-चांदी के आभूषण और करीब 60 हजार रुपये नकद चोरी कर लिये। चोर लोहे की खिड़की काटकर घर के अंदर दाखिल हुये और दूसरे कमरे में रखी दो अलमारियों को खोलकर सामान लेकर फरार हो गये। सोमवार सुबह करीब 6 बजे परिवार के लोगों ने घर में चोरी होने की जानकारी पुलिस को दी। फरियादी खिलान पटेल ने बताया कि चोरों ने घर में लगी लोहे की खिड़की को काट दिया और अंदर घुस गये। इसके बाद घर के अंदर से बंद दरवाजे का लॉक भी काटा और दूसरे कमरे में पहुंच गये। यहां रखी दो अलमारियों को खोलकर चोरों ने उसमें रखे आभूषण और नकदी चोरी कर ली। चोरों ने अलमारी से सोने का हार, झुमकी, अंगूठी, चांदी का हार, चूड़ी सेट, करधोनी, बिछिया, तीन जोड़ी पायल सहित अन्य आभूषण चोरी किये हैं। इसके अलावा करीब 60 हजार रुपये नकद भी ले गये। वारदात के बाद चोर मौके से फरार हो गये। चोरी की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अनिल कुजूर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद सागर से डॉग स्म्ॉड और एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। एफएसएल टीम ने मकान की जांच कर वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाये। पुलिस ने चोरों के आने जाने के रास्ते का पता लगाने के लिये डॉग स्म्ॉड की मदद ली। हालांकि आसपास के खेतों में अधिक कीचड़ और फसल बड़ी होने के कारण डॉग स्म्ॉड चोरों के रास्ते को आगे ट्रेस नहीं कर सका। पुलिस अब अन्य माध्यमों से आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।