पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट, 6 बदमाश गिरफ्तार
खुरई। पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम को पुलिस ने आरोपियों को शहर की मुख्य सड़कों पर पैदल ले जाकर उनका जुलूस निकाला। दो दिन पहले सागर नाका स्थित पेट्रोल पंप पर स्कूटी से आये युवकों को कर्मचारी जितेंद्र राजपूत ने बीड़ी सिगरेट पीने से मना किया था। इस बात पर विवाद बढ़ने पर युवकों ने अपने साथियों को बुलाकर कर्मचारी के साथ मारपीट की। जान बचाकर भागे कर्मचारी का पीछा करते हुये बदमाशों ने पेट्रोल पंप संचालक के घर में घुसकर भी मारपीट और तोड़फोड़ की। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये मोहित, योगेश, अरुण, संकेत, दिग्विजय और रोहित अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया। खुरई शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और वारदात में शामिल अन्य फरार लोगों की तलाश जारी है।
पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट, 6 बदमाश गिरफ्तार
पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट, ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







