होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

गड्ढों में भरा पानी बना हादसे की वजह, लोहे की एंगल से लदी पिकअप पलटी; बीना-आगासौद मार्ग पर लगा लंबा जाम

सड़क पर बिखरी एंगल के ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सड़क पर बिखरी एंगल के चलते दोनों ओर थमा यातायात, रिफाइनरी और जेपी पावर प्लांट से जुड़े भारी वाहन भी फंसे

बीना। बीना-आगासौद-मुंगावली मार्ग पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे अब वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। गुरुवार को आगासौद गांव में प्रमोद कुशवाहा के घर के सामने लोहे की एंगल से भरी पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद पिकअप में लदी लोहे की एंगल सड़क पर फैल गईं, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

पिकअप क्रमांक एमपी 15 जी 2743 लोहे की एंगल लेकर जा रही थी। चालक के अनुसार, सड़क पर बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भरा था। इसी दौरान वाहन गड्ढों से गुजरते समय संतुलन खो बैठा और पलट गया। हादसे के वक्त आसपास कोई राहगीर या दूसरा वाहन मौजूद नहीं था, जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।

पिकअप के पलटते ही सड़क पर लोहे की एंगल बिखर जाने से दोनों तरफ का यातायात बाधित हो गया। काफी मशक्कत के बाद एंगल को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो सकी।

भारी वाहनों का भी रहता है दबाव

बीना-आगासौद-मुंगावली मार्ग पर रोजाना सामान्य वाहनों के साथ बड़ी संख्या में भारी वाहन भी गुजरते हैं। रिफाइनरी और जेपी पावर प्लांट से जुड़े पेट्रोल-डीजल टैंकर, डंपर, फ्लाई ऐश से भरे वाहन और गैस टैंकर इस मार्ग का लगातार इस्तेमाल करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण सड़क पर दबाव बढ़ रहा है और पहले से खराब सड़क की स्थिति और बिगड़ती जा रही है।

सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के दौरान इनमें पानी भर जाने से गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के लिए स्थिति और ज्यादा जोखिम भरी हो जाती है। ग्रामीणों के मुताबिक, कई बार बाइक सवार गड्ढों में पहिया जाने के कारण संतुलन खोकर दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं।

तीन साल पहले बना मार्ग, अब जगह-जगह गड्ढे

ग्रामीणों के अनुसार, करीब तीन साल पहले पीडब्ल्यूडी विभाग ने करोड़ों रुपए की लागत से इस सड़क का निर्माण कराया था। लेकिन कुछ ही वर्षों में मार्ग के कई हिस्से खराब हो गए और वहां बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत लगातार खराब होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस समस्या पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे हैं। मार्ग पर भारी वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन गड्ढों की मरम्मत और सड़क को दुरुस्त करने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मार्ग का निरीक्षण कराने, गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने और सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All