होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- निवेश से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, MP में उद्योगों के लिए बेहतर माहौल

MP : सीहोर में 888 ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

MP : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर फैक्ट्री का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने कहा- मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा औद्योगिक निवेश

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 4 सितंबर को सीहोर जिले में क्रॉम्पटन ग्रीव्स की नई पावर ट्रांसफॉर्मर मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट के ट्रांसफॉर्मर रोल-आउट का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नए निवेश से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार छोटे-बड़े सभी निवेशकों को जरूरी सहयोग देने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही केबल निर्माण के लिए 106 करोड़ रुपये की लागत वाली फैक्ट्री का भूमि-पूजन किया गया था। वहीं जन्माष्टमी के अवसर पर 888 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस की नई पावर ट्रांसफॉर्मर फैक्ट्री का लोकार्पण किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले करीब आठ महीनों में मध्य प्रदेश में गोदरेज सहित कई बड़ी कंपनियों की औद्योगिक इकाइयों के भूमि-पूजन और लोकार्पण हुए हैं। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में गोदरेज इंडस्ट्रीज ने साबुन निर्माण के लिए एशिया की अपनी सबसे बड़ी चौथी यूनिट शुरू की है।

डॉ. मोहन यादव के मुताबिक, मध्य प्रदेश की उद्योग अनुकूल नीतियों के चलते देश की बड़ी कंपनियों के बीच राज्य में निवेश और उद्योग स्थापित करने की प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाली फैक्ट्रियों से केवल उत्पादन नहीं बढ़ता, बल्कि आर्थिक गतिविधियों, टैक्स कलेक्शन और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होती है।

13 महीने में तैयार हुई दुनिया की सबसे बड़ी ट्रांसफॉर्मर यूनिट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सीहोर निवेश के लिहाज से सुरक्षित और बेहतर रिटर्न की संभावनाओं वाला जिला है। उन्होंने कहा कि सीहोर पर्यटन के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब यह भोपाल मेट्रोपोलिटन सिटी का हिस्सा है। आने वाले समय में इसका लाभ जिले के नागरिकों को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस की पावर ट्रांसफॉर्मर मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट देश के इलेक्ट्रिकल इकोसिस्टम को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीहोर में टायर से लेकर ट्रांसफॉर्मर तक का उत्पादन हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश की ग्रोथ में पैशन, पोटेंशियल, पॉलिसी, परफॉर्मेंस और प्रोडक्शन को पांच अहम कड़ियां बताया। उन्होंने कहा कि करीब नौ दशक की यात्रा पूरी कर चुकी सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस ने मध्य प्रदेश में नया मुकाम हासिल किया है।

पिछले साल अगस्त में भूमि-पूजन के बाद रिकॉर्ड महज 13 महीने में सीहोर में दुनिया की सबसे बड़ी ट्रांसफॉर्मर निर्माण फैक्ट्री उत्पादन के लिए तैयार हो गई। मुख्यमंत्री ने इसे जन्माष्टमी के अवसर पर मध्य प्रदेश के लिए बड़ी सौगात बताया।

इस यूनिट में हर साल 365 ट्रांसफॉर्मर तैयार किए जाएंगे और करीब 2 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यूनिट के आसपास खाली जमीन से छोटे-बड़े झाड़ हटाने में प्रदेश सरकार सहयोग करेगी।

सीएम बोले- देश के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और मध्य प्रदेश भी देश के साथ कदम से कदम मिलाकर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने हालिया आर्थिक आंकड़ों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की विकास दर 7.8 प्रतिशत है, जबकि अमेरिका की ग्रोथ रेट 2 प्रतिशत और चीन की 4 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि भारत अपनी अर्थव्यवस्था की रफ्तार को लगातार तेज कर रहा है।

उन्होंने केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के उस बयान का भी उल्लेख किया, जिसमें कहा गया है कि अमेरिका अपनी ट्रेड डील को ओपन करे, तभी भारत अपने कदम आगे बढ़ाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में देश के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

सीहोर में दुनिया की सबसे बड़ी ट्रांसफॉर्मर टेस्टिंग लैब

सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के सीईओ अमर कौल ने यूनिट की शुरुआत को कंपनी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीडीपी में मैन्यूफैक्चरिंग की हिस्सेदारी 13 प्रतिशत से बढ़ाकर 2035 तक 25 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है।

अमर कौल ने बताया कि सीहोर स्थित क्रॉम्पटन ग्रीव्स की नई पावर ट्रांसफॉर्मर मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट में करीब 2 हजार लोगों को रोजगार मिला है। यहां हर महीने 35 ट्रांसफॉर्मर तैयार किए जाएंगे, जिनका आकार लगभग तीन मंजिला बंगले के बराबर होगा।

यूनिट में आधुनिक मशीनों से उत्पादन किया जा रहा है। इसके अलावा यहां दुनिया की सबसे बड़ी ट्रांसफॉर्मर टेस्टिंग लैब भी तैयार की गई है।

यूनिट की जरूरत की 36 प्रतिशत बिजली सोलर एनर्जी से पूरी की जाएगी। राज्य सरकार के सहयोग से सीहोर में यह यूनिट महज 13 महीने में उत्पादन के लिए तैयार हुई है। अमर कौल ने कहा कि कंपनी विकसित भारत और समृद्ध मध्य प्रदेश के निर्माण के लिए संकल्पित है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All