होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

21 साल के लड़के ने कर दिया ऐसा कमाल, CM डॉ. मोहन यादव भी हुए मुरीद; अकेले बदल दी अजनार नदी की तस्वीर

21 साल के लड़के ने ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

21 साल के लड़के ने कर दिया ऐसा कमाल, CM डॉ. मोहन यादव भी हुए मुरीद; अकेले बदल दी अजनार नदी की तस्वीर
न फंड था, न बड़ी मशीनें… सिर्फ फावड़ा और मजबूत इरादा लेकर शुरू की नदी बचाने की मुहिम, अब मुख्यमंत्री ने की बिट्टू से मुलाकात

राजगढ़ जिले के ब्यावरा में रहने वाले 21 वर्षीय सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू तबाही ने वो कर दिखाया, जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। जिस अजनार नदी में गंदगी और कचरे का अंबार लगा था, उसकी सफाई का बीड़ा बिट्टू ने अकेले उठा लिया। शुरुआत में उनके पास न कोई बड़ा बजट था और न ही मशीनरी, लेकिन हौसला ऐसा था कि उन्होंने फावड़ा उठाया और नदी की सफाई में जुट गए।
बिट्टू की मेहनत धीरे-धीरे रंग लाई। उन्होंने नदी की सफाई से पहले और बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं तो उनका काम तेजी से चर्चा में आ गया। इसके बाद स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका भी मदद के लिए आगे आए। जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से नदी में जमा कचरे और पॉलीथीन को हटाया गया।
अब बिट्टू की इसी मुहिम की चर्चा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंची। मुख्यमंत्री ने उनसे मुलाकात कर उनके प्रयास की जमकर सराहना की और इसे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना बड़े सरकारी तंत्र और संसाधनों के केवल इच्छाशक्ति के दम पर प्रदूषित नदी की तस्वीर बदलना अपने आप में अनोखी मिसाल है। सरकार जल संरक्षण और पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाले युवाओं को हरसंभव सहयोग देती रहेगी।
बिट्टू ने एएनआई को बताया कि उन्होंने शुरुआत में कचरा साफ करने के लिए खुद एक मशीन बनाने का भी विचार किया था, लेकिन बजट की कमी के कारण ऐसा नहीं हो सका। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और उपलब्ध साधनों के साथ अपना अभियान जारी रखा।
21 साल के इस युवा की कहानी यही बताती है कि बदलाव के लिए हमेशा बड़े संसाधनों की जरूरत नहीं होती कभी-कभी एक फावड़ा और मजबूत इरादा भी काफी होता है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All