भगवती मानव कल्याण संगठन ने एसडीएम को कलेक्टर व एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन,अवैध शराब की बिक्री और गांव-गांव आपूर्ति पर रोक लगाने की मांग
तेंदूखेड़ा। सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद तेंदूखेड़ा क्षेत्र में भी अवैध शराब के कारोबार को लेकर चिंता सामने आने लगी है इसी को लेकर बुधवार को भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारत शक्ति चेतना पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक दमोह के नाम संबोधित ज्ञापन तेन्दूखेड़ा एसडीएम सीजी गोस्वामी को सौंपकर अवैध शराब की बिक्री एवं लायसेंसी दुकानों से गांव-गांव शराब पहुंचाने पर तत्काल रोक लगाने की मांग की
गांव गांव शराब भेजने के लगे आरोप
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि तेंदूखेड़ा विकासखंड के अंतर्गत तेंदूखेड़ा, तारादेही, झलौन और तेजगढ़ स्थित लायसेंसी शराब दुकानों से कथित रूप से गांव-गांव शराब पहुंचाई जा रही है। संगठन ने संबंधित शराब दुकानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा आवश्यकता होने पर लाइसेंस निरस्त करने की मांग की ज्ञापन में प्रशासन से अवैध शराब बिक्री वाले संभावित ठिकानों पर छापामार कार्रवाई करने, प्रत्येक शराब दुकान से शराब के सैंपल लेकर उनकी जांच कराने तथा जांच रिपोर्ट आने तक दुकानों को बंद रखने की मांग भी की गई। इसके अलावा शराब दुकानों पर कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी एवं पता दुकान के सामने चस्पा करने और आपराधिक प्रवृत्ति वाले कर्मचारियों को हटाने की मांग रखी गई
बार बार पकड़े जाने वालों पर हो सख्त कार्रवाई
ज्ञापन में संगठन ने यह भी मांग की कि अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री में बार-बार पकड़े जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा संबंधित शराब दुकान के जिम्मेदार व्यक्ति के विरुद्ध भी प्रकरण दर्ज किया जाए। ज्ञापन सौंपते हुए संगठन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर क्षेत्रवासियों के साथ विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी
ज्ञापन में यह रहे मौजूद
इस दौरान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिह ठाकुर , रामकुमार परस्ते ,सतीष कुर्मी, घनश्याम, राजेश पाल, धीरज सिंह नारायण सिंह चरण सिंह, श्यामलाल, धनीराम पाल, सुनील घनश्याम गुड्डा सिंह देवेंद्र सिंह भगुन सीग, हेमराज सिह, बबलू, मुकेश पाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे








