होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो सगे भाई, 3 और 8 साल के बच्चों की मौत

कुएं के पास खेलते समय ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

कुएं के पास खेलते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया

सागर। कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसा के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे कुएं के पास बने पानी से भरे गड्ढे के नजदीक खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में जा गिरे।

हादसा होते देख आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। कुछ ही देर में कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्राथमिक जांच में मृतकों की पहचान कार्तिक पिता भागीरथ बंसल, उम्र 8 वर्ष, निवासी रेलवे ब्रिज के पास भगवानगंज और उसके छोटे भाई मक्कू बंसल, उम्र 3 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों का पंचनामा तैयार कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। कैंट पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों भाई कुएं के पास बने गड्ढे के आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वे पानी में गिर गए और डूब गए। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

कैंट थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हुई है। मामले में मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All