होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

राजघाट पुल पर हाईवे की सुरक्षा पर सवाल! सड़क किनारे मटेरियल का ढेर, धंस रहा किनारा

लापरवाहीः फोरलेन किनारे मटेरियल का ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

लापरवाहीः फोरलेन किनारे मटेरियल का ढेर, हादसों को न्यौता

सागर/मालथौन। राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के राजघाट पुल के पास फोरलेन सड़क की सुरक्षा व्यवस्था जिम्मेदारों की अनदेखी की तस्वीर सामने आई है। सड़क के किनारे ही निर्माण मटेरियल का ढेर पड़ा है, जबकि दूसरी ओर रैलिंग के नीचे की मिट्टी धंसने से सड़क का किनारा कमजोर नजर आ रहा है। ऐसे हालात में तेज रफ्तार वाहनों के लिये दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। सबसे ज्यादा बाइक चालको को खतरा दिखाई दे रहा है। मौके की तस्वीरों में फोरलेन की सफेद लाइन के ठीक बाहर सड़क किनारे मटेरियल का ढेर और बोरी रखे दिखाई दे रहे हैं। यह हिस्सा वाहन चालकों के लिये निर्धारित सुरक्षित किनारे के बेहद करीब है। वहीं गार्ड रेलिंग के दूसरी तरफ जमीन कटने और धंसने के कारण कई जगह असमतल स्थिति दिखाई दे रही है। बारिश के मौसम में पानी के बहाव से किनारे की स्थिति और बिगड़ने की आशंका है। राजघाट पुल फोरलेन का व्यस्त हिस्सा है। यहां से दिनभर छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। हाईवे के रखरखाव और सुरक्षा से जुड़े कर्मचारियों का भी लगातार आवागमन रहता है। इसके बावजूद सड़क किनारे पड़ा मटेरियल और धंसता किनारा लंबे समय से नजरअंदाज होना रोड सेफ्टी व्यवस्था की निगरानी पर सवाल खड़े करता है और लापरवाही को दर्शाता है। खासकर रात में यदि कोई वाहन चालक किनारे की ओर चला जाये या किसी वजह से अचानक वाहन को साइड लेना पड़े तो सड़क किनारे पड़ा मटेरियल परेशानी का कारण बन सकता है। वही कमजोर और धंसता किनारा की सुरक्षा व्यवस्था को भी प्रभावित कर सकता है। स्थानीय वाहन चालकों ने संबंधित हाईवे प्रबंधन से मटेरियल तत्काल हटाने, धंस रहे सड़क किनारे की जांच कराकर आवश्यक मरम्मत कराने तथा पूरे मार्ग पर सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने की मांग की है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All