होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

घर में सोता रहा परिवार, अलमारी उठाकर खेत में ले गए चोर; 50 हजार नकद और जेवरात चोरी

घर में सोता रहा परिवार, ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

घर में सोता रहा परिवार, अलमारी उठाकर ले गये चोर

सागर/मालथौन। थाना मालथौन की अटा कार्नेलगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम अटा में शुक्रवार शनिवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार आरटीओ चेक पोस्ट के पीछे अटा निवासी रामसिंह यादव पिता गंगाराम यादव के घर में परिवार के सदस्य अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। इसी दौरान चोर दूसरे कमरे में रखी अलमारी और अन्य सामान उठाकर ले गये। अलमारी में करीब 50 हजार रुपये नकद, सोने की चार चूड़ियां, करधौनी, पायल, चांदी की सात चूड़ियां पांचाली, मंगलसूत्र सहित अन्य सामान रखा था। शनिवार सुबह परिवार की वृद्ध सदस्य प्रेमरानी यादव के उठने पर घर के दरवाजे खुले मिले। कमरे में पहुंचने पर अलमारी और सामान गायब था। इसके बाद परिवार ने आसपास तलाश की तो घर से कुछ दूरी पर खेत में अलमारी पड़ी मिली। चोरों ने अलमारी तोड़कर उसमें रखी नकदी और कीमती जेवरात निकाल लिये थे, जबकि अन्य सामान आसपास बिखरा पड़ा था। पीड़ित रामसिंह यादव ने बताया कि उनकी मां के इलाज के लिये करीब 50 हजार रुपये नकद रखे गये थे। इसके अलावा घर में सोने-चांदी के आभूषण भी रखे थे, जिन्हें चोर ले गये। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में चोरी की घटनायें सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ रही है। कुछ दिन पहले झारियां गांव स्थित हनुमान मंदिर में भी दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई थी। अब ग्राम अटा में हुई बड़ी चोरी ने ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिये हैं।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All