होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

दो युवको को 8 किलो गांजे के साथ पकड़ा, जीआरपी पुलिस ने 4 लाख का गांजा जब्त किया

दो युवको को 8 किलो ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

दो युवको को 8 किलो गांजे के साथ पकड़ा, जीआरपी पुलिस ने 4 लाख का गांजा जब्त किया

सागर/बीना। जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर नशीले पदार्थ की तस्करी रोकने के लिये कार्रवाई करते हुये दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से कुल 8 किलो गांजा जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले की जानकारी दी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि बीना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4-5 के पास चार्जिंग प्वाइंट के नजदीक एक बेंच पर दो युवक बैग लेकर बैठे हैं। उनके बैग में गांजा होने की सूचना थी। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी करके दोनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने दोनों युवकों की पहचान सौरभ विश्वकर्मा 23 निवासी मदखेड़ी थाना मंगावली जिला अशोकनगर और सहदेव यादव 22 निवासी ग्राम मदखेड़ी थाना मंगावली जिला अशोकनगर के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने दोनों के बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक बैग से चार और दूसरे बैग से चार पैकेट मिले। प्रत्येक पैकेट में करीब एक-एक किलो गांजा था। इस तरह दोनों बैग से कुल 8 किलो गांजा मिला। पुलिस ने गांजा जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्र. 497/26 दर्ज करते हुये धारा 8/20 और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी गांजा कहां से लेकर आए थे और इसे किस जगह पहुंचाना था। तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई उप पुलिस अधीक्षक रेल बीना कीर्ति सिंह नरवरिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक हेमलता मिश्रा, मूलचंद, सचिन श्रीवास्तव, सत्यपाल सिंह शामिल रहे।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।