होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

घर में चोरी के बाद बेटे ने सुनाई चोरों की कहानी, पुलिस ने पूछताछ की तो खुल गया राज

पटेरा पुलिस ने 6.5 लाख ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

पटेरा पुलिस ने 6.5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 2 हजार रुपये नकद बरामद किए, कर्ज चुकाने के लिए रची थी चोरी की कहानी

दमोह। जिले के पटेरा थाना क्षेत्र में घर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने बुधवार शाम खुलासा कर दिया। जांच के दौरान सामने आया कि चोरी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि पीड़ित का बेटा ही कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 6.5 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और 2 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

पटेरा थाना प्रभारी रचना मिश्रा के अनुसार, भागचंद बर्मन (49) ने 17 सितंबर को थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि 16 सितंबर की रात अज्ञात व्यक्ति घर में घुसे और ताला तोड़कर करीब 6.5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। एसपी आनंद कलादगी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस का संदेह भागचंद बर्मन के बेटे लवकुश बर्मन पर गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले की पूरी कहानी सामने आ गई। पूछताछ में लवकुश ने बताया कि उस पर पुराना कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए उसने अपने ही घर से जेवर और नकदी चोरी की थी।

पुलिस के मुताबिक, चोरी करने के बाद लवकुश ने जेवर और 2 हजार रुपये नकद छिपाकर रख दिए थे। वह इन जेवरों को बेचने की तैयारी में था। खुद को बचाने के लिए उसने घर में अज्ञात चोरों के घुसने और चोरी करने की कहानी भी परिवार को बताई थी।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए करीब 6.5 लाख रुपये कीमत के सभी सोने-चांदी के जेवर और 2 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए। मामले की जांच और खुलासे में एसआई धर्मेंद्र गुर्जर सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।