तार चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार,60 किलो चोरी का विद्युत तार और वारदात में प्रयुक्त,मोटरसाइकिल सहित 70 हजार का मशरूका बरामद
सागर। । बांदरी थाना क्षेत्र में विद्युत तार चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुये एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 60 किलो चोरी का विद्युत तार और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरएस इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में साइट इंजीनियर के पद पर कार्यरत हिरालाल महतो ने 23 सितंबर को बांदरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा पहरगुवां, सागोरिया, हनोता और कुल्ल क्षेत्र में विद्युत तारों की सुरक्षा का कार्य कराया जा रहा है। 21-22 सितंबर की दरम्यानी रात पहरगुवां गांव में नाले के पास टावर के नीचे रखा करीब 60 किलो विद्युत तार अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। तार की कीमत करीब 20 हजार रुपये थी। रिपोर्ट पर बांदरी पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने ग्राम पहरगुवां में घेराबंदी कर सौरभ पिता भोपाल सिंह लोधी 22 निवासी पहरगुवां को हिरासत में लिया। पूछताछ और विवेचना के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी का 60 किलो विद्युत तार, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये, तथा तार के परिवहन में प्रयुक्त करीब 50 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे उपजेल खुरई भेज दिया गया। कार्रवाई एसडीओपी खुरई काजल सिंह के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी बांदरी उपनिरीक्षक सतेन्द्र गुर्जर के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में कामता, जागेश्वर, जयराम यादव, सतेन्द्र, अविनाश मिश्रा और विनोद की भूमिका रही।
तार चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार,60 किलो चोरी का विद्युत तार और वारदात में प्रयुक्त,मोटरसाइकिल सहित 70 हजार का मशरूका बरामद
तार चोरी का खुलासा, आरोपी ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







