होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

सागर : संजय ड्राइव के पास मिला अधेड़ का शव, शिनाख्ती में जुटी पुलिस

सागर : संजय ड्राइव के ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : संजय ड्राइव के पास मिला अधेड़ का शव, शिनाख्ती में जुटी पुलिस

सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र के संजय ड्राइव रोड पर स्थित तालाब के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष आंकी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्ती के प्रयास किये। हालांकि मृतक के पास से किसी भी प्रकार का पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हो सका है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक साइकिल भी खड़ी मिली। प्राथमिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पुलिस आशंका जता रही है कि व्यक्ति शौच के लिये तालाब के पास आया होगा और इसी दौरान अचानक उसे दिल का दौरा आ गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पहचान के लिये मर्चूरी में रखवा दिया है। आसपास के थानों में गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है और मृतक की शिनाख्ती के प्रयास किये जा रहे हैं।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।