माझा पुल पर आपे को अज्ञात बोलेरो ने मारी टक्कर,भीषण हादसे में छह घायल, महिला समेत दो की स्थिति गंभीर
सागर। ग्राम बोरिया से बरमान गए यात्री वापस लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हो गये। महाराजपुर थाना क्षेत्र के माझा पुल के पास पीछे से आ रहे अज्ञात बोलेरो वाहन ने आपे वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में आपे में सवार करीब 15 यात्रियों में से छह लोग घायल हो गये। इनमें एक महिला और एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम बोरिया थाना देवरी के ग्रामीण आपे वाहन से बरमान गये थे और वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान माझा पुल के पास पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात बोलेरो वाहन ने आपे में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आपे में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में हरि सिंह आदिवासी, टीकाराम आदिवासी, रमेश आदिवासी, मनोज आदिवासी सहित रानी पति राजाराम निवासी बोरिया समेत छह लोग घायल हुये हैं। घायलों में रानी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय सागर रेफर किया गया। अन्य घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा। पायलट हेमंत राजपूत एवं पुलिस स्टाफ धर्मेंद्र यादव सहित अन्य कर्मचारियों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। गंभीर घायल को बेहतर उपचार के लिये सागर भेजा गया। पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाते हुये अज्ञात बोलेरो वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों और वाहन की पहचान के संबंध में जांच की जा रही है।
माझा पुल पर आपे को अज्ञात बोलेरो ने मारी टक्कर,भीषण हादसे में छह घायल, महिला समेत दो की स्थिति गंभीर
माझा पुल पर आपे को ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







