होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

सागर में सड़क पर युवक पर लोहे के पाइप से हमला, मौत

सागर में सड़क पर युवक ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में सड़क पर युवक पर लोहे के पाइप से हमला, मौत

पैराडाइज होटल के सामने 16 सेकेंड तक होती रही मारपीट, CCTV में सिर पर 14 वार करते दिखा आरोपी

सागर। मकरोनिया थाना क्षेत्र में रविवार को दिन के समय एक युवक पर लोहे के पाइप से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात पैराडाइज होटल के सामने हुई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक युवक लोहे के पाइप से लगातार अंकित पर हमला करता नजर आ रहा है। फुटेज के अनुसार, करीब 16 सेकेंड के दौरान उसके सिर पर 14 बार वार किए गए।

मृतक की पहचान मानस नगर निवासी अंकित पटेल (28), पिता रामलाल पटेल के रूप में हुई है। सड़क पर अचानक हुई मारपीट देखकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोगों ने हमलावर को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह अंकित पर लगातार पाइप से वार करता रहा।

इसी बीच वहां मौजूद एक अन्य युवक ने आगे बढ़कर आरोपी को पकड़ लिया और उसे अंकित से अलग किया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया।

घटना की जानकारी मिलने पर मकरोनिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अंकित को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घटनास्थल से मिले CCTV फुटेज को जांच में शामिल कर लिया है। पुलिस वारदात की वजह और आरोपी की पहचान से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।