होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

सगार : बिना ट्रेड लाइसेंस पुराने वाहनों का क्रय-विक्रय, बालाजी ऑटो डील सीज

सगार : बिना ट्रेड लाइसेंस ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सगार : बिना ट्रेड लाइसेंस पुराने वाहनों का क्रय-विक्रय, बालाजी ऑटो डील सीज
सागर। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने भगवानगंज स्थित बालाजी ऑटो डील का निरीक्षण किया। परिसर में 48 पुरानी मोटरसाइकिलें मिलीं। संचालक ने बताया कि वाहनों को खरीदने के बाद विक्रय किया जाता है, लेकिन पुराने वाहनों के क्रय-विक्रय के लिये परिवहन विभाग से ट्रेड लाइसेंस प्राप्त नहीं किया गया था। निरीक्षण के दौरान कार्यालय से वाहनों के स्वामित्व अंतरण एवं फायनेंस निरस्तीकरण से संबंधित हस्ताक्षरित फार्म.29, 30 एवं 35 तथा वाहनों के चेसिस नंबर वाले दस्तावेज मिले। इसके अलावा 15 मोटर साइकिलों की एचएसआरपी नंबर प्लेट भी मिलीं, जो वाहनों पर नही लगाई गई थी। विभाग ने पंचनामा तैयार कर 48 पुरानी मोटर साइकिल, 15 एचएसआरपी नंबर प्लेट तथा संबंधित दस्तावेज जब्त किये और परिसर के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर उसे सील कर दिया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने पुराने वाहनों का क्रय विक्रय करने वालों से परिवहन विभाग से नियमानुसार ट्रेड लाइसेंस प्राप्त करने की अपील की है। बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार करते पाये जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जायेगी।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All