कार और बाइक की भिड़ंत, दो की मौत : गढ़ाकोटा रोड पर हुआ हादसा, कार पेड़ से टकराकर पलटी, 3 घायल
सागर। सानौधा थाना क्षेत्र में आबचंद गुफा के पास पुराई की तलाई पर शुक्रवार शाम कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे। वही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में बाइक और कार सवार दो लोगों की मौत हुई है। तीन लोग घायल हुये हैं। हादसे की सूचना मिलते ही सानौधा पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मृतकों के शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। प्राथमिक जांच में मृतकों की पहचान कार सवार रोहित पिता सरनाम पटेल निवासी आजाद वार्ड गढ़ाकोटा और बाइक सवार शीतल पाठक निवासी दमोह के रूप में हुई है। वहीं महेंद्र समेत तीन घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बरपानी से कार सवार गढ़ाकोटा की ओर जा रहे थे। दमोह की ओर से बाइक सवार आ रहे थे। इसी दौरान कार और बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। कार इतनी रफ्तार में थी कि अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। जिसमें पेड़ भी टूट गया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को घटनास्थल से हटवाया है। सानौधा थाना प्रभारी उपमा सिंह ने बताया कि कार और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हुई है, तीन घायल हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शवों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
कार और बाइक की भिड़ंत, दो की मौत : गढ़ाकोटा रोड पर हुआ हादसा, कार पेड़ से टकराकर पलटी, 3 घायल
कार और बाइक की भिड़ंत, ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







