होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

मच्छरों से बचाव के लिए पेड़ों की कटाई? एक्सीलेंस हॉस्टल में हरे-भरे पेड़ों की शाखाएं काटने पर उठे सवाल

सागर। वृंदावन वार्ड स्थित एक्सीलेंस ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर। वृंदावन वार्ड स्थित एक्सीलेंस हॉस्टल परिसर में हरे-भरे पेड़ों की कटाई का मामला शनिवार शाम 4:00 बजे सामने आया है। आरोप है कि हॉस्टल में रहने वाले बच्चों ने मच्छरों की समस्या से परेशान होकर कीटनाशक का छिड़काव कराने की मांग की थी। इसके बाद समस्या के समाधान के लिए परिसर में लगे पेड़ों की शाखाओं और कुछ पेड़ों की कटाई कर दी गई। मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि मच्छरों की समस्या से निपटने के लिए कीटनाशक का छिड़काव, फॉगिंग या अन्य वैकल्पिक उपाय किए जा सकते थे, तो पेड़ों की कटाई की जरूरत क्यों पड़ी।
हॉस्टल परिसर में पेड़ों की कटाई को लेकर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े पहलुओं पर भी सवाल उठ रहे हैं। एक ओर विद्यार्थियों को पेड़ों और पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया जाता है, वहीं दूसरी ओर हॉस्टल परिसर में हरियाली को नुकसान पहुंचाने का आरोप सामने आया है। अब सवाल यह है कि पेड़ों की कटाई किसके निर्देश पर और किस अनुमति के आधार पर की गई। मामले में जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा जांच कर स्थिति स्पष्ट की जाती है या नहीं, यह देखना होगा। साथ ही मच्छरों की समस्या के स्थायी समाधान के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All