होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

वर्दी में निगरानी बदमाश की शादी में पहुंचे पुलिसकर्मी, वायरल फोटो के बाद दोनों निलंबित

भोपाल में कजलीखेड़ा थाने के ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

भोपाल में कजलीखेड़ा थाने के SI श्रीकांत द्विवेदी और ASI जगदीश रघुवंशी पर कार्रवाई, DCP ने माना गंभीर अनुशासनहीनता

भोपाल। ड्यूटी के समय पुलिस की वर्दी में निजी समारोह में शामिल होना कजलीखेड़ा थाने के दो पुलिस अधिकारियों को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उप निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी और सहायक उप निरीक्षक जगदीश रघुवंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

बताया गया है कि दोनों पुलिसकर्मी हाल ही में थाना क्षेत्र के एक निगरानी बदमाश की शादी में शामिल हुए थे। खास बात यह थी कि उस समय दोनों ऑन-ड्यूटी थे और पुलिस वर्दी में ही समारोह में पहुंचे थे। कार्यक्रम की तस्वीरें इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस उपायुक्त (जोन-04) आदर्शकांत शुक्ला ने दोनों पुलिसकर्मियों के आचरण को गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना। आदेश के अनुसार, ड्यूटी के दौरान इस तरह निजी कार्यक्रम में शामिल होना अशोभनीय और संदेहास्पद आचरण है। पुलिस विभाग ने इसे पुलिस रेगुलेशन के पैरा-64 में निर्धारित सेवा की सामान्य शर्तों का उल्लंघन भी माना है।

कार्रवाई के बाद दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय, चूनाभट्टी, भोपाल से संबद्ध कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमों के अनुसार वेतन एवं भत्ते मिलते रहेंगे।

सात दिन में मांगी गई जांच रिपोर्ट

पुलिस उपायुक्त ने मामले की प्राथमिक जांच के भी निर्देश दिए हैं। सहायक पुलिस आयुक्त (चूनाभट्टी) को पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर सात दिवस के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

गौरतलब है कि भोपाल में पिछले डेढ़ माह के दौरान कजलीखेड़ा, बजरिया और कोतवाली समेत एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा चुकी है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All