होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

जरुआखेड़ा रेलवे फाटक के पास सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन विद्यार्थी घायल

जरुआखेड़ा रेलवे फाटक के पास ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

जरुआखेड़ा रेलवे फाटक के पास सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन विद्यार्थी घायल

खुरई से सागर कॉलेज जा रहे थे दो छात्र और एक छात्रा, हादसे के बाद सोनू यादव ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

जरुआखेड़ा। सागर-बीना मार्ग पर जरुआखेड़ा रेलवे फाटक के नजदीक शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक सड़क दुर्घटना हो गई। यहां एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो छात्र और एक छात्रा घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, तीनों विद्यार्थी एक ही मोटरसाइकिल से खुरई से सागर कॉलेज जा रहे थे। इसी दौरान जरुआखेड़ा रेलवे फाटक के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों विद्यार्थी घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

हादसे के दौरान तोड़ा पाली निवासी सोनू यादव ने तत्परता दिखाते हुए अपनी चार पहिया गाड़ी से तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जिससे उन्हें समय पर उपचार मिल सके।

फिलहाल बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं हो सकी है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All