युवक ने कथित तौर पर निगला जिंदा मुर्गा, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर
शराब के सेवन के दौरान बिगड़ी तबीयत, घर में रखी कई गोलियां और दवाइयों की शीशियां भी खाली करने की जानकारी
शाहगढ़। सागर जिले के शाहगढ़ क्षेत्र में शनिवार को एक असामान्य मामला सामने आया। तारपोह निवासी 25 वर्षीय युवक उमाशंकर अहिरवार की कथित तौर पर जिंदा मुर्गा खाने और घर में रखी कई दवाइयां लेने के बाद हालत बिगड़ गई। परिजन उसे गंभीर स्थिति में शाहगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिराम का पुत्र उमाशंकर अहिरवार घर के बाहर घूम रहे एक मुर्गे को पकड़कर उसे जिंदा खाने लगा। बताया जा रहा है कि इस दौरान वह शराब का सेवन भी कर रहा था। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेचैनी से तड़पने लगा। परिजनों के अनुसार हालत में सुधार नहीं होने पर उसने घर में रखी कई प्रकार की गोलियां और दवाइयों की शीशियां भी खाली कर दी। युवक की स्थिति गंभीर होने पर परिजन उसे तत्काल शाहगढ़ अस्पताल ले गये। शाहगढ़ अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुये उसे जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि युवक द्वारा कथित तौर पर जिंदा मुर्गा खाने के साथ कई प्रकार की दवाइयां लेने से उसकी स्थिति और जटिल हो सकती है। चिकित्सकों ने इस तरह के मामले को असामान्य बताया। हालांकि युवक की वास्तविक चिकित्सकीय स्थिति और आगे के उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। चिकित्सकीय जानकारी के अनुसार कच्चे मुर्गे में साल्मोनेला, कैम्पिलोबैक्टर और क्लोस्ट्रीडियम परफ्रिंजेंस जैसे हानिकारक बैक्टीरिया मौजूद हो सकते हैं। इनके संक्रमण से उल्टी, दस्त, पेट में ऐंठन और बुखार जैसी समस्यायें हो सकती हैं। गंभीर मामलों में संक्रमण शरीर में फैलने का खतरा भी रहता है। वही बिना चिकित्सकीय सलाह के कई प्रकार की दवाइयां एक साथ लेना भी बेहद खतरनाक हो सकता है और इससे विषाक्तता सहित गंभीर स्वास्थ्य समस्यायें उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता लेना आवश्यक है। फिलहाल युवक को जिला अस्पताल रेफर किये जाने की जानकारी है। उसकी आगे की स्थिति को लेकर आधिकारिक चिकित्सकीय जानकारी की प्रतीक्षा है।
युवक ने कथित तौर पर निगला जिंदा मुर्गा, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर
युवक ने कथित तौर पर ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







